ओबरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

दिनांक 15.05.2026 को थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पवन कन्नौजिया पुत्र केवल कन्नौजिया निवासी कोठा टोला डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष को शारदा मंदिर के पास ओबरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

ओबरा / सोनभद्र - पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2026 धारा 115(2), 351(3), 352, 64(2)M, 324(2) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 15.05.2026 को थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पवन कन्नौजिया पुत्र केवल कन्नौजिया निवासी कोठा टोला डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष को शारदा मंदिर के पास ओबरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 श्री सदानन्द राय, थाना ओबरा, उ0नि0 श्री राम सिंह यादव, का0 प्रवीण कुमार राय, रि0आ0 विमल कुमार शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार