नवीनतम
फीचर्ड
नमक-रोटी और प्रताड़ना से तंग बेटे ने की पिता की हत्या, शव गड्ढे में दबाया।।
थाना उतरांव क्षेत्र स्थित सिठौली सुंदरनगर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में वांछित आरोपी विजय कुमार यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।
स्वतंत्र प्रभात।
उतरांव । थाना उतरांव क्षेत्र स्थित सिठौली सुंदरनगर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में वांछित आरोपी विजय कुमार यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय कुमार यादव ने 11 मई को अपने पिता दयाराम यादव की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दबा दिया, ताकि घटना का पता न चल सके। हालांकि दो दिन बाद गांव में दुर्गंध और संदिग्ध परिस्थितियों की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
13 मई को मौके पर पहुंची थाना उतरांव पुलिस ने गड्ढे से शव बरामद किया और मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी बेटे पर शक हुआ। पूछताछ में विजय कुमार यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पिता उससे अत्यधिक काम कराता था और खाने में केवल नमक-रोटी देता था। इसी बात को लेकर वह काफी समय से नाराज और परेशान था। घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर उसने फावड़े और बांस के डंडे से हमला कर पिता की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दोनों सामान बरामद कर लिए हैं।
प्रयागराज उत्तर प्रदेश समाचार पुलिस गिरफ्तारी पुलिस जांच प्रयागराज क्राइम न्यूज अपराध समाचार हत्या मामला हत्या का खुलासा उतरांव थाना पारिवारिक विवाद उतरांव पुलिस पिता की हत्या सनसनीखेज हत्याकांड विजय कुमार यादव दयाराम यादव शव गड्ढे में दबाया फावड़ा बरामद बांस का डंडा बरामद आरोपी पुत्र गिरफ्तार सिठौली सुंदरनगर गांव


Comments