नवीनतम
विवाहिता की दुपट्टे से गला दबाकर ससुराल वालों ने की हत्या
जांच में जुटी पुलिस, घटनास्थल से फरार ससुराल वाले
बेतिया। मामला लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत की है जहां 11 मई, सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे एक विवाहिता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर उसी के ससुराल वालों ने घटना को आत्महत्या का रूप दिया है, घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को प्राप्त हुई तो घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने घटना से अवगत हों घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेतिया पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है, वहीं परिजनों में मृतिका की मां ने बताया कि मेरी बेटी के ससुराल वालों में सास ससुर देवर देवरानी तथा घर के अन्य सदस्य ने मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या बता रहे हैं और घटनास्थल से सभी फरार हो गए हैं।
बता दे कि मृतका के पति करण घटना पूर्व घर से बाहर निकले हुए थे जिसका अवसर देख सभी ससुराल वालों ने घटना को अंजाम दिया और उसे आत्महत्या का रूप देने लगे है, हालांकि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना की सूचना वरीय पुलिस प्रशासन को दि गई, जहां एफएसएल की टीम पहुंच घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करने में जुट गए हैं, दिनांक 12 मई को अस्पताल प्रशासन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है बता दे की मृतिका के दो बच्चे जो एक दो वर्ष का एवं एक चार माह का बताया जा रहा है, मृतिका की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत के लौरिया नया टोला वार्ड संख्या 5 निवासी करण कुमार के 26 वर्षीय पत्नी दीक्षा गुप्ता उर्फ अंजली कुमारी बतायी जा रही है.


Comments