नवीनतम
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण, दलाल पकड़े
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां कई खामियां पाईं गईं। इस दौरान प्रातः 9.30 पर जब एडीएम सिटी के साथ छापा मारा तो दो संदिग्ध दलालों को पकड़ा जो मरीजों को गुमराह कर रहे थे।
कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां कई खामियां पाईं गईं। इस दौरान प्रातः 9.30 पर जब एडीएम सिटी के साथ छापा मारा तो दो संदिग्ध दलालों को पकड़ा जो मरीजों को गुमराह कर रहे थे।
प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार भी साथ में थे जिन्होंने प्रातः 9.30 छापा मारा। उन्होंने दो संदिग्ध दलालों को पकड़ा, मरीजों को गुमराह कर रहे थे। इस तरह की तमाम शिकायतें जिलाधिकारी के पास आ रहीं थीं।
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के समय उर्सला अस्पताल में 22 डॉक्टर सहित 32 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उन सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी काफी गुस्से में दिखे। डीएम ने सीएमएस उर्सला को किया निर्देशित किया कि वो संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें कि इस तरह के दलाल अस्पताल परिसर में घुसने न पाएं।
डीएम ने डाक्टरों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी दशा में बाहर की दवाइयां न लिखी जाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जनपद की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था पर जिलाधिकारी काफी चिंतित दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बहुत सजग हैं और लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
औचक निरीक्षण कानपुर न्यूज़ कानपुर उत्तर प्रदेश समाचार स्वास्थ्य सेवाएं कानपुर समाचार सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य व्यवस्था यूपी स्वास्थ्य विभाग Health Department UP ursla hospital kanpur अस्पताल निरीक्षण चिकित्सा व्यवस्था उर्सला अस्पताल जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार अस्पताल में दलाल मरीजों को गुमराह डॉक्टर अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित वेतन कटौती डीएम की कार्रवाई अस्पताल लापरवाही बाहर की दवाइयां सीएमएस उर्सला डॉक्टरों को चेतावनी अस्पताल प्रशासन सरकारी अस्पताल निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई डीएम कानपुर


Comments