अवैध हथियार मामले में मसौढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

गुप्त सूचना एवं पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता मनोज कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


मसौढ़ी। मसौढ़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में  भेज दिया है। इस संबंध में मसौढ़ी थाना काण्ड संख्या 359/26 दिनांक 10/05/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1_B)a/26/35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में रवि कुमार, पिता सुरेंद्र कुमार एवं विनोद कुमार, पिता उमेश प्रसाद शामिल हैं। दोनों आरोपी पटना जिले के पूरनचक के निवासी बताए जाते हैं।गुप्त सूचना एवं पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी एवं जांच के बाद इनके खिलाफ अवैध हथियार रखने को लेकर कानूनी कार्रवाई की गई। मसौढ़ी थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों का संबंध किसी आपराधिक गिरोह या अन्य आपराधिक गतिविधियों से तो नहीं है।पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार