बरही में नई महिला थाना प्रभारी राधा रागिनी कुमारी का हुआ स्वागत
जनप्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओं ने बुके भेंटकर किया सम्मानित
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही महिला थाना की नई थाना प्रभारी राधा रागिनी कुमारी से सोमवार को जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
महिला थाना परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित मुलाकात कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बरही पूर्वी मोतीलाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि बरही पश्चिमी भगवान केशरी, सागर चौधरी, अधिवक्ता अजीत चौधरी, मणिलाल चौधरी एवं अधिवक्ता राजेश चौधरी शामिल हुए। मौके पर उपस्थित लोगों ने महिला थाना प्रभारी राधा रागिनी कुमारी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। वहीं थाना प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
पुलिस विभाग समाजसेवी महिला सशक्तिकरण कानून व्यवस्था बरही समाचार स्थानीय समाचार महिला सुरक्षा झारखंड समाचार हजारीबाग न्यूज पुलिस प्रशासन जनसंपर्क कार्यक्रम पुलिस व्यवस्था बरही अपडेट बरही महिला थाना राधा रागिनी कुमारी नई थाना प्रभारी महिला थाना बरही जनप्रतिनिधियों की मुलाकात सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी भगवान केशरी अजीत चौधरी राजेश चौधरी महिला सुरक्षा व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग थाना प्रभारी स्वागत हजारीबाग ताजा खबर महिला थाना समाचार कानून व्यवस्था मजबूत पुलिस अधिकारी महिला सुरक्षा अभियान प्रशासनिक नियुक्ति पुलिस समाचार समाज और सुरक्षा थाना परिसर कार्यक्रम झारखंड पुलिस नई जिम्मेदारी बरही पुलिस महिला सुरक्षा प्राथमिकता


Comments