जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का सशक्त माध्यम है रेड क्रॉस सोसायटी: जिलाधिकारी 

सीपीएस में मानवता की सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी का 148वां स्थापना दिवस

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

छपरा (सारण)। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के 148वें स्थापना दिवस एवं संस्थापक सर हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, छपरा की ओर से सीपीएस ऑडिटोरियम में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम “यूनिटी इन ह्यूमैनिटी” रखी गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत सीपीएस के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।  स्टेट रिप्रेजेंटेटिव डॉ. हरेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि रेड क्रॉस समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से संस्था से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मुख्य वक्ता गंगा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने सर हेनरी ड्यूनेंट के जीवन, उनके विचारों और रेड क्रॉस आंदोलन की स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा, त्याग और मानवता ही रेड क्रॉस की असली पहचान है। रेड क्रॉस सोसाइटी, छपरा के उपाध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम ने संस्था द्वारा पूर्व में किए गए सामाजिक और मानवीय कार्यों की जानकारी साझा की। वहीं डॉ. सुरेश सिंह ने भावी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, आपदा राहत और सामाजिक सेवा से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।


डॉ. एस. के. पराशर ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन और समन्वय डॉ. विकाश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय जी, रविन्द्र सिंह, मुरारी सिंह, महेश्वर सिंह समेत रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान व मानवता की सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

प्रतापगंज प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश Read More प्रतापगंज प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें