फीचर्ड

महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी
पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने किया जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण , दिये आवश्यक दिशा निर्देश
जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के निर्देश
दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाई गईं, भेजा बालिका बालगृह

दिनदहाड़े रेत माफिया का तांडव, महारिकला में नदी का सीना चीरकर सरकारी संपदा पर डाका

अब सवाल उठता है कि आखिर इस खुलेआम लूट पर लगाम कब लगेगी?

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता

बीजपुर / सोनभद्र -

जनपद सोनभद्र के महारिकला पिंडारी अंजीर नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काला खेल खुलेआम जारी है। ताजा तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह नदी किनारे से बड़े पैमाने पर बालू निकालकर सरकारी संपदा में सेंधमारी की जा रही है। भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए दिनदहाड़े रेत की ढुलाई हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन साधे हुए हैं।

IMG-20260506-WA0112

कोन में दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More कोन में दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

स्थानीय लोगों के अनुसार खनन माफिया बेखौफ होकर नदी की सतह को खोखला कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि नदी किनारे गहरे गड्ढे बना दिए गए हैं, जो भविष्य में हादसों को न्योता दे सकते हैं। वहीं कच्चे रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों का आवागमन भी खतरे में पड़ गया है।

तेज आंधी तूफान और गरज तड़क ने क्षेत्र में मचाई तबाही,कोन क्षेत्र में छाया अंधेरा Read More तेज आंधी तूफान और गरज तड़क ने क्षेत्र में मचाई तबाही,कोन क्षेत्र में छाया अंधेरा

शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, मुख्यमंत्री के निर्णय से 1911 शिक्षामित्र हुए लाभान्वित Read More शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, मुख्यमंत्री के निर्णय से 1911 शिक्षामित्र हुए लाभान्वित

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल प्रशासन की नजरों के सामने हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।अवैध खनन के कारण न केवल सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि आने वाले समय में जल संकट और भूमि कटान जैसी गंभीर समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं।

IMG-20260506-WA0111

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस खुलेआम लूट पर लगाम कब लगेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करेंगे या फिर यूं ही सरकारी संपदा पर डाका पड़ता रहेगा?ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने की अपील की है, ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को बचाया जा सके।

इस मामले में पक्ष जानने के लिए जब संबंधित वन क्षेत्राधिकारी सुधीर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। जिससे संबंधित विभाग का पक्ष सामने नहीं आ सका। अब सवाल यह उठता है कि अवैध खनन जैसे गंभीर मामले पर जिम्मेदार अधिकारी आखिर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार