जुगैल पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,हत्या के मामले में 03 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 28/29.04.2026 की रात्रि में पीआरवी के माध्यम से थाना जुगैल पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुड़ारी थाना जुगैल क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मृत पड़ा है। सूचना पर थाना जुगैल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान बल्लू कोल पुत्र प्यारेलाल, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम कुडारी के रूप में हुई।

जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक के दूर के रिश्तेदार महेन्द्र उर्फ डब्लू, पवन उर्फ कुरइया एवं प्रीतम पुत्रगण महेन्द्र निवासीगण ग्राम कुडारी द्वारा आपसी विवाद/खाने-पीने के दौरान मृतक को अपने घर ले जाकर लोहे के शाबल से प्रहार कर हत्या कर दी गई तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सड़क किनारे रख दिया गया।प्रकरण के संबंध में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0-45/2026 धारा 103(1), 238(a), 3(5) बीएनएस के तहत तीनों नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की बाइट-

वेतन भुगतान नहीं होने पर शिक्षकों का काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन Read More वेतन भुगतान नहीं होने पर शिक्षकों का काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन

हेड कांस्टेबल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, इलाके में हड़कंप Read More हेड कांस्टेबल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, इलाके में हड़कंप

पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों अभियुक्त  क्रमश :-महेन्द्र उर्फ डब्लू पुत्र स्व0 अमृत, पवन उर्फ कुरइया पुत्र महेन्द्र, प्रीतम पुत्र महेन्द्र निवासीगण – हाल पता- ग्राम कुडारी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, मूल पता- ग्राम केवटली,चितावल थाना गढ़वा जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश, को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

महाराज पुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने टैंट कारोबारी को कुचला Read More महाराज पुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने टैंट कारोबारी को कुचला

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें