दीक्षांत परेड हेतु भव्य एवं अनुशासित पूर्वाभ्यास सम्पन्न

रिक्रूट आरक्षियों के उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की गई व भविष्य में कर्तव्यनिष्ठ, सजग एवं जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र के परेड ग्राउंड में दिनांक 23.04.2026 को आगामी दीक्षांत परेड समारोह (Passing Out Parade) के सफल एवं गरिमामयी आयोजन के दृष्टिगत भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) सम्पन्न कराया गया।प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अद्वितीय अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

IMG_20260423_191905

तत्पश्चात मार्च पास्ट में रिक्रूट्स ने बैंड की मधुर धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक एवं प्रभावशाली तालमेल का प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जो उनकी कड़ी प्रशिक्षण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष उदाहरण रहा। निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में कर्तव्यनिष्ठ, सजग एवं जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया गया। आगामी मुख्य समारोह को त्रुटिहीन, भव्य एवं गरिमामयी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को परेड ग्राउंड की समुचित व्यवस्था, अतिथियों के सुव्यवस्थित बैठने, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

डा० सुनील कुमार तिवारी पर मरीज के साथ अभद्रता करने का लगा आरोप Read More डा० सुनील कुमार तिवारी पर मरीज के साथ अभद्रता करने का लगा आरोप

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र मो0 नदीम, आरटीसी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ईमानदारी से प्रशासनिक सेवा निभाएं, विकसित भारत का सपना साकार करें- केशव मौर्य Read More ईमानदारी से प्रशासनिक सेवा निभाएं, विकसित भारत का सपना साकार करें- केशव मौर्य

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें