उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाया विद्या प्रवेश उत्सव व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का में पहुंचे सांसद
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना से किया
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संगठन के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में रविवार को विद्या प्रवेश उत्सव व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह , सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार , विशिष्ट अतिथि विधायक मीरगंज डी.सी.वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना से किया।
मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह सदैव शिक्षक समस्याओं को बहुत ही गंभीरता पूर्वक सदन से लेकर सड़क पर रखते हैं।उन्होंने टीईटी मुद्दे पर 2010 से पहले के नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी बाध्यता को अव्यवहारिक बताते हुए उसके विरोध में आवाज उठाई है । उन्होंने कहा शिक्षक को अपना संपूर्ण जीवन शैक्षिक कार्य में लगाने के बावजूद उसको उसका बुढ़ापे का अधिकार पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया है ।उन्होंने सरकार से शिक्षकों की इन समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है।
मुख्य सांसद छत्रपाल गंगवार ने अपने संबोधन में शिक्षकों के कर्तव्य तथा कार्य की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं को संसद में उठाने के लिए आश्वासन दिया । शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद बताते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा रखते हुए उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, उनकी समस्या को दूर करने के लिए हमेशा उनके साथ है एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन में एकता पर बल दिया गया और जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार से कहा कि आपके जनपद में यदि किसी शिक्षक का शोषण हो तो पूरा प्रदेश उस शिक्षक के साथ खड़ा रहेगा।
अध्यक्ष श्री गंगवार ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को आश्वासन दिया। संगठन पूरी निष्ठा से शिक्षक हित में सदैव कार्य करता रहेगा और किसी भी साथी का शोषण नहीं होने देगा। संगठन ने विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले शिक्षकों एवं छात्रों का सर्टिफिकेट देकर एवं मेडल पहनाकर सम्मान किया ।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी शिक्षक साथियों का संगठन आभार व्यक्त करता है।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप पवार ,बदायूं के जिलाध्यक्ष अरुण पांडे , कासगंज के जिलाध्यक्ष विकास कुमार,जिला मंत्री गिरजेश कुमार,जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
UP News Today School Education UP Educational Seminar UP बरेली शिक्षक संघ कार्यक्रम Bareilly Teachers Event Vidya Pravesh Utsav Primary Teachers Union UP Uttar Pradesh Teachers Association Teacher Issues India TET Issue UP Old Pension Scheme Teachers Teachers Welfare India Devendra Pratap Singh Chhatrapal Singh Gangwar D C Verma Sompal Sharma Teacher Felicitation Program Education Development India Teacher Rights India Academic Improvement Seminar


Comments