रीवांचल एक्सप्रेस के नैनी स्टेशन पर ठहराव की मांग तेज, सांसद को सौंपा ज्ञापन

यात्रियों को हो रही असुविधाओं का उल्लेख किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,  प्रयागराज। स्टेशन पर रीवांचल एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने अपनी मांग को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को व्यापार मंडल नैनी के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद उज्जवल रमण सिंह को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में नैनी स्टेशन पर रीवांचल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते हुए यात्रियों को हो रही असुविधाओं का उल्लेख किया गया।
 
इस पर सांसद उज्जवल रमण सिंह ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि इस मांग को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही रीवांचल एक्सप्रेस के नैनी स्टेशन पर ठहराव के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल नैनी के महामंत्री धीरेन्द्र यादव ‘धीरू’, नयन कुशवाहा, सतीश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, उमाशंकर प्रजापति, प्रदीप मिश्रा ‘अंशुमन’, सुभाष केसरवानी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें