आईआईएसईआर में आईएटी 2026 माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल

यह प्रवेश परीक्षा सम्पूर्ण देश के विद्यार्थियों के लिए है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। आगामी 13 अप्रैल, 2026 को आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा। भारत में विज्ञान शिक्षा और शोध की राष्ट्र स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने का यह अंतिम अवसर होगा। यह प्रवेश परीक्षा सम्पूर्ण देश के विद्यार्थियों के लिए है।
 
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) इंडियन इंस्टिट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) का प्रवेश द्वार है। ये संस्थान उत्तरोत्तर मौलिक विज्ञान, इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग और अत्याधुनिक शोध में उत्कृष्टता के प्रमुख केंद्र बन गए हैं।
 
आईआईएसईआर बेरहामपुर, आईआईएसईआर भोपाल, आईआईएसईआर कोलकाता, आईआईएसईआर मोहाली, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम और आईआईएसईआर तिरुपति में बीएस-एमएस (डुअल डिग्री) और 4 वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.iiseradmission.in/ पर आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन कर लेने की सलाह दी जाती है।
 
आईएटी 2026 के माध्यम से सर्वप्रमुख 5 वर्षीय बीएस-एमएस डुअल डिग्री प्रोग्राम के साथ-साथ कई अन्य विशेषज्ञतापूर्ण और इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स में प्रवेश दिए जाते हैं। ऐसे कोर्सेस की रेंज बड़ी हो रही है। इनमें आईआईएसईआर कोलकाता में कम्प्यूटेशनल और डेटा साइंस, आईआईएसईआर मोहाली में नवारंभ जियोलॉजी और एन्वायर्नमेंटल साइंस मेजर और आईआईएसईआर भोपाल और आईआईएसईआर तिरुपति में 4 वर्षीय बीएस और बी.टेक. प्रोग्राम शामिल हैं। प्रोग्राम में विविधता होने से विद्यार्थियों को शोध-केंद्रित परिवेश में प्योर साइंस, डेटा साइंस, अर्थशास्त्र और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का मौका मिलता है।
 
आईएटी 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
● 13 अप्रैल, 2026: एप्लीकेशन पोर्टल बंद होने की तिथि
● 16-18 अप्रैल, 2026: एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की समय अवधि
● 24 मई, 2026: एग्ज़ाम हॉल टिकट जारी होगा
● 7 जून, 2026: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026- परीक्षा तिथि (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे आईएसटी)
 
इस साल आईएटी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। आईएटी का दायरा बढ़ाया गया है और यह अब कई सर्वोच्च संस्थानों के कुछ अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए भी मान्य होगा। इनमें आईआईटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी), इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस (आईएसीएस) और आईआईसीएसटी शिबपुर शामिल हैं। उम्मीद है कि इस नई पहल से उच्च गुणवत्ता के साथ विज्ञान की पढ़ाई अधिक सुलभ होगी और इच्छुक उम्मीदवार एक ही टेस्ट से मनपसंद शैक्षिक विकल्प प्राप्त करेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें