प्रेमी से शादी की जिद में युवती 200 फीट टावर पर चढ़ी, ‘हां’ मिलते ही डेढ़ घंटे बाद उतरी सकुशल
सुखपुरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की मौजूदगी में फोन पर हुई बात के बाद बनी सहमति
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती ने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की समझाइश और प्रेमी की सहमति मिलने पर युवती सकुशल नीचे उतर आई।
घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे सुखपुरा कस्बे में सिनेमा हॉल के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टावर के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम किए। युवती को नीचे उतारने के लिए उसके प्रेमी को बुलाया गया और दोनों की फोन पर बात कराई गई।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले छह महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार को युवती ने युवक को घर बुलाकर शादी का दबाव बनाया, लेकिन युवक ने अपने बड़े भाई की शादी के बाद ही विवाह करने की बात कहकर मना कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी थी। उस समय पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया था।
पुलिस की इसी कार्रवाई से नाराज युवती ने अगले दिन यह कदम उठा लिया। हालांकि, मौके पर प्रेमी द्वारा शादी के लिए हामी भरने के बाद युवती शांत हुई और शाम करीब 5:20 बजे सुरक्षित नीचे उतर आई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया है।
स्वतंत्र प्रभात Police Rescue Operation उत्तर प्रदेश घटना बलिया मोबाइल टावर घटना सुखपुरा थाना मामला प्रेमी से शादी की जिद युवती टावर पर चढ़ी बलिया हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिस समझाइश से मामला शांत प्रेम संबंध विवाद बलिया ताजा खबर युवती का हंगामा पुलिस हस्तक्षेप बलिया सामाजिक घटना बलिया Ballia mobile tower incident Love affair protest India Girl climbed tower UP Sukpura Ballia news Marriage dispute case India


Comments