नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
धूमधाम से मनाया गया’’विश्व स्वास्थ्य दिवस’
भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवरों को समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया
बरेली/रिठौरा। राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, को विश्व स्वास्थ्य दिवस को बड़े़ उत्साह और समर्पण के साथ मनाया गया। वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए नर्सिंग छात्राओं के बीच एक जीवंत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक इं0 रोहन बंसल ने छात्राओं को संबोधित करते हुऐ अपने पेशे के प्रति प्रतिबद्ध रहने और समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आयोजन टीम के प्रयासों और छात्रों की भागीदारी की सराहना की। विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवरों को समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह आयोजन शैक्षिक और प्रेरणादायक बन गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भाषण प्रतियोगिता रही। जहां नर्सिंग छात्रों ने आत्मविश्वास से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। स्वास्थ्य देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका पर जोर दिया गया।
प्रतियोगिता में बी.एससी. नर्सिंग छात्रा सृष्टि यादव ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रुकसार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। ऑपरेशन थिएटर कार्यक्रम के छात्रों राहुल और पवन ने अपने सराहनीय प्रदर्शन के लिए संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात स्वास्थ्य जागरूकता अभियान Healthy Lifestyle Tips विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 बरेली स्वास्थ्य कार्यक्रम रिठौरा नर्सिंग कॉलेज नर्सिंग छात्रा भाषण प्रतियोगिता मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा स्वस्थ जीवन शैली बीएससी नर्सिंग छात्रा सृष्टि यादव रुकसार पुरस्कार नर्सिंग शिक्षा बरेली स्वास्थ्य पेशेवर प्रेरणा World Health Day celebration India Nursing students speech contest Health awareness event Mental health awareness India Nursing college competition Health education initiative


Comments