स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए
सिद्धार्थनगर, खुनियांव विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलुआ डीह में शिक्षण सत्र के प्रथम चरण में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके बाद विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विगत शैक्षणिक सत्र में सफल हुए कक्षा पांच के बच्चों को पुरस्कृत किया गया, तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
प्राथमिक विद्यालय बलुआ डीह में इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद कुमार उपाध्याय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में बच्चे अपने हाथों में रंग-बिरंगी झंडिया तथा शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मम्मी पापा हमें पढ़ाओं, स्कूल चलकर नाम लिखाओ, आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ी लिखी नारी घर की उजियारी, एक दो तीन चार साक्षरता की जय जयकार, कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार "आदि नारे लगाते हुए बच्चे चल रहे थे।
वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक और शिक्षक बीच-बीच में अभिभावकों से अपील कर रहे थे कि अपने परिवार के 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं। विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन, कमरे, समार्ट क्लास, स्वच्छ शौचालय, पंखे, ब्लूटूथ आदि की व्यवस्था है। रैली में प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार उपाध्याय, संजीव कुमार,ग्राम प्रधान घनश्याम, हरीलाल, मंगरु मौर्या, बीडीसी रमेश चौधरी, अयोध्या चौधरी,शोभवती, सीता देवी , किसनावती आदि ने प्रतिभाग किया गया। इसके पूर्व प्रार्थना स्थल पर बच्चों को सड़क सुरक्षा पार विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वतंत्र प्रभात संचारी रोग नियंत्रण अभियान student awareness program बच्चों को पुरस्कार वितरण School Chalo Abhiyan UP प्राथमिक विद्यालय कार्यक्रम शिक्षा जागरूकता सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर स्कूल चलो अभियान बलुआ डीह प्राथमिक विद्यालय खुनियांव शिक्षा रैली स्कूल चलो जागरूकता अभियान बच्चों की शिक्षा रैली दस्तक अभियान जागरूकता वार्षिकोत्सव समारोह स्कूल ग्रामीण शिक्षा अभियान यूपी Siddharthnagar education rally Primary school awareness rally Rural education campaign India Government school enrollment drive India


Comments