वन्य जीव संरक्षण की उड़ी धज्जियां 100 गिद्धों और 6 कुत्तों की संदिग्ध मौत

मामला वन रेंज भीरा की वन बीट पड़रिया के अंतर्गत गांव सिमरिया का बताया जाता है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीमपुर खीरी- मामला बन रेंज  भीरा की वन बीट पड़रिया के अंतर्गत सिमरिया का प्रकाश में आया है जहां पर दिनांक 6/ 4/.2026 से दिनांक 7 4.2026 तक 6 कुत्तों और लगभग एक सैकड़ा विलुप्तप्राय प्रजाति के गिद्धों की मौत होने का मामला जन चर्चा का विषय बना है। एक तरफ जहां सरकार विलुप्त प्राय प्रजाति के पक्षियों गिद्धों को संरक्षण देने के लिए ठोस कदम उठा रही है और इनके संरक्षण के लिए अच्छा खासा बजट खर्च कर रही है ।लेकिन विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाह रवैया के चलते सरकार की मनसा को ग्रहण लगता नजर आ रहा है। ताजा मामला इस प्रकार बताया जाता है कि वन रेंज भीरा की वन बीट पड़रिया के गांव सिमरिया में एक बकरी को गत दिनों दिनांक 5 अप्रैल 2026 को कुत्तों ने  नोच डाला था।
 
जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। सूत्रों के बताएं अनुसार उसके बाद बकरी मालिक ने उक्त बकरी पर जहर डाल कर गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंक दिया, जिसको कुत्तों और गिद्धों ने खाना शुरू किया और जहर के चलते 6 कुत्तों की दिनांक 6/04/26 को ही मौत हो गई और दिनांक 0 7/4/26 से गिद्धों की भी मौत होने लगी लगभग एक सैकड़ा गिद्धों की मौत हो हो चुकी है। ऐसा लोगों का आरोप है मामले की सूचना ग्रामीणों ने वन रेंज भीरा और फॉरेस्ट गार्ड लतीफ खान को दी गई लेकिन काफी समय बाद यानी कि लगभग 2:00 बजे के कुछ  वाचर मौके पर गए और उसके बाद फॉरेस्ट गार्ड व अन्य जिम्मेदारों ने मौके पर जाकर गिद्धों को पिकअप में भरवा लिया और यह कहते हुए लेकर चले गए की रेंज ले जा रहे हैं ।और जैसा रेंजर साहब बताएंगे वैसा किया जाएगा।
 
मजेदार बात तो यह है की लगभग 100 गिद्धों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भी रेंजर साहब ने घटना स्थल पर जाना तक उचित नहीं समझा ।गिद्ध कैसे मरे और मत बकरी किसकी थी? कुत्तों और  मृत गिद्धों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा या नहीं ?ऐसे कई एक प्रश्न पैदा होते हैं जिनके उत्तर किसी भी विभागीय सक्षम अधिकारी के पास ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं ।देखना यह है क्या मृत सभी गिद्धों और कुत्तों का विभाग पोस्टमार्टम करवा कर मृत्यु का कारण जानने का प्रयास करेगा या फिर यूं ही किसी सुनसान जगह पर मृत कुत्तों और गिद्धों को दफन कर मामले को रफा दफा कर दिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें