नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
स्कूल चलो अभियान का भव्य आगाज, शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान भी शुरू, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
बलरामपुर, जनपद में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊर्जा भरते हुए बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के साथ-साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उच्च प्राथमिक विद्यालय खगईजोत से हुई, जहां से यह अभियान पूरे जनपद के विद्यालयों और गांवों तक संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और जनभागीदारी का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, जिससे नए शैक्षिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत हो सके। साथ ही, स्कूल चलो अभियान के तहत उत्कृष्ट नामांकन कराने वाले पांच शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
अभियान के अंतर्गत निकाली गई स्कूल चलो रैली एवं संचारी रोग नियंत्रण रैली को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि यह अभियान केवल नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का संकल्प है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि जनपद का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे।
वहीं, विधायक पलटूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है और परिषदीय विद्यालय अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र बन रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
swatantra prabhat स्कूल चलो अभियान बलरामपुर balrampur news swatantra prabhat balrampur दस्तक अभियान up education news शिक्षक सम्मान communicable disease control campaign संचारी रोग नियंत्रण अभियान स्वास्थ्य अभियान यूपी खगईजोत विद्यालय पलटूराम विधायक कैलाश नाथ शुक्ला डॉ विपिन कुमार जैन हिमांशु गुप्ता शिक्षा अभियान बलरामपुर छात्र रैली सरस्वती वंदना कार्यक्रम School Chalo Abhiyan UP Dastak Abhiyan Health Awareness Rally Basic Shiksha Balrampur Government School Program


Comments