कानपुर में सिलेंडर टप्पेबाजी: पेट्रोलियम अधिकारी बनकर घर से दो सिलेंडर ले उड़े

थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर के गोविंद नगर में ठगों ने खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताकर घर से दो गैस सिलेंडर पार कर दिए। घटना सोमवार दोपहर की है। चरन सिंह कॉलोनी निवासी एक महिला के घर दो युवक बाइक से पहुंचे और कालाबाजारी रोकने के नाम पर चेकिंग का बहाना बनाकर किचन में घुस गए। उन्होंने एक सिलेंडर का रेगुलेटर हटाया और दूसरा खाली सिलेंडर उठाकर बाहर ले गए।
 
रसीद लाने के बहाने महिला को अंदर भेजकर दोनों आरोपी सिलेंडर लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें