रोल आर्ब्जवर/मंण्डालायुक्त विन्ध्याचल की अध्यक्षता में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों की गयी समीक्षा

जनपद में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित किया जाए-रोल आर्ब्जवर/माण्डलायुक्त विन्ध्याचल

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रोल आर्ब्जवर/ मंडलायुक्त, मिर्जापुर राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोल आर्ब्जवर/ मण्डलायुक्त विन्ध्याचल द्वारा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व की समस्त तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उन्होने जिला निर्वाचन अधिकारी से 10 अप्रैल को अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशन की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिह द्वारा बताया गया कि दिनांक 10.04.2026 को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को फाइनल प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध कराने की व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है। बैठक के दौरान उन्होने कहा कि मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से पूर्व प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कर ली गयी है।

बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा निर्धारित फॉर्मेट 1 से 8 के अंतर्गत सांख्यिकीय विश्लेषण (स्टैटिस्टिकल एनालिसिस) कराए जाने तथा मतदाता सूची को हर दृष्टि से सही पाए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने मतदाता सूची की प्रिंटिंग हेतु पीडीएफ तैयार करने, तथा अंतिम प्रकाशन के उपरांत पोलिंग स्टेशन, ई0आर0ओ0 कार्यालय, डी0ई0ओ0 कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर मतदाता सूची उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, बैठक में नव नामांकित मतदाताओं के ई0पी0आई0सी0 कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) की प्रिंटिंग एवं वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप  न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹50,000/- के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित Read More पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹50,000/- के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

रोल आर्ब्जवर/माण्डलायुक्त विन्ध्याचल ने निर्देशित किया कि जनपद में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी जगृति अवस्थी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, उप जिला अधिकारी रावर्टसगंज उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का सशक्त जन जागरूकता अभियान Read More मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का सशक्त जन जागरूकता अभियान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें