नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
प्रधान कब्जाये है सरकारी जमीन तो क्या करे लेखपाल
मामला तहसील गोला के ग्राम पंचायत पहलनापुर का बताया जाता है
मामला तहसील गोला के ग्राम पंचायत पहलनापुर का बताया जाता है जहां पर भूमि प्रबंध समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान जिसके जिम्मे सरकारी जमीनों की सुरक्षा होती है जब वही नियम कानून को ताक पर रखकर सरकारी जमीनें हड़पने लगे तो कैसे बचेंगे सरकारी जमीनें और कौन कराएगा सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा मुक्त।
वैसे भी प्रधान जी के कारनामे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने है। सूत्र बताते हैं कि प्रधान जी ने कई मार्गों का काग़ज़ों पर निर्माण कराकर खंड बिकास अधिकारी विजुआ की मिलीभगत से लाखों का बजट डकार गए हैं लोगों की जुबानी सत्य माने तो प्रधान ऐलानिया कहते हैं कि हम विकास कार्य नहीं करवायेंगे चाहे वोट कोई दे या न दे।प्रधान जी ने वन टांगिया में काग़ज़ों पर स्ट्रीट लाइट लगवाकर लाखों का बजट डकार गए यही हाल शौचालयों का भी बताया जाता है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिलीभगत और खंड बिकास अधिकारी विजुआ के संरक्षण में सरकारी धन के बंदर बाट का खेल खेला जा रहा है।
सूत्र बताते हैं कि प्रधान जी को मिल रहे सत्ता संरक्षण के चलते जनाब हकीकत के धरातल पर कार्य कराए वगैर ही काग़ज़ों पर विकास की रेल दौड़ाकर माला माल हो रहे हैं।इससे भी जब पेट नहीं भर पाया तो सरकारी जमीनें हड़पने का खेल बदस्तूर जारी है आखिर. प्रधान के इस अवैध कब्जे पर तहसील प्रशासन कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?क्या प्रधान को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का कोई विशेषाधिकार प्राप्त है?
अब देखना है कि तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन सरकारी जमीनें हड़पने और अवैध कब्जा करने वालों पर क्या कार्रवाई कराता है ।या फिर सारे नियम कानून गरीबों के लिए ही बने हैं क्या यहाँ पर भी तुलसीदास जी की चौपाई चरितार्थ होती रहेगी कि समरथ को नहि दोष गोसाई।
swatantra prabhat news lakhimpur kheri news Gram Panchayat News Government Land Encroachment UP Local News लखीमपुर खीरी न्यूज Gola Tehsil News Pahlanapur Gram Panchayat Gram Pradhan Corruption UP Panchayat Scam BDO Vijua News Village Development Scam Panchayat Corruption UP Government Land Grab Case Rural Development Fraud


Comments