जल शक्ति मिशन योजना की ऊडी धज्जियां नहीं हुआ निर्माण कार्य पूर्ण नहीं मिल रहा लाभ 

रस्ताएं खोदकर छोड़ दी ग्रामीणों को निकलने में हो रही असुविधा 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ विकासखंड भदपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमीर नगर में जल शक्ति मिशन के तहत ग्रामीणों को साफ और उत्तम पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया जिसकी ठेकेदार द्वारा कुछ निर्माण करवाने के बाद गांव की गलियों को खोदकर पाइप डाल गया तो उन्हें पुनः कायदे से ठीक नहीं किया गया।
 
इतना ही नहीं कुछ किसानों के घर तो पानी की टंकी के नोजल लगा दी गई है परंतु अभी भी भारी संख्या में लोगों के घरों में नोजल नहीं लगाई गई साथ ही थोड़ा सा निर्माण कार्य करने के बाद अब ठेकेदार अपूर्ण कार्य छोड़कर रफू चक्कर हो गए हैं जिनका कामयाब ग्राम पंचायत के ग्रामीण झेल रहे हैं शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा इस योजना को साकार बनाने के लिए कार्य प्रारंभ किया गया।
 
परंतु इस कार्य में लगे अधिकारी एवं ठेकेदारों ने भी अपनी मनमानी करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी गई है जबकि दिशा की बैठक में इस मामले को भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार द्वारा उठाया गया तो इस मामले पर लेकर पूरा प्रशासन रह गया इसी दौरान विभाग की चीफ इंजीनियर कुमकुम गंगवार ने सदन को झूठा स्वसन देकर अपना पल्ला झाड़ लिया था के सभी का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।
 
परंतु जिसको उजागर करती अमीर नगर ग्राम पंचायत में बनाई जा रही टंकी आज भी अपूर्ण पड़ी है यह कोई नया गांव नहीं है ऐसे तमाम गांव विकासखंड के अंदर मौजूद हैं जिन्हें कोई देखने वाला नहीं है शासन को संज्ञान लेकर जांच कर वा कर कार्यवाही करना चाहिए ताकि इस योजना का लाभ जनता को मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें