शिक्षा के सशक्तीकरण से विकास व अधिकार की संरक्षा को मिलती है मजबूती- प्रमोद तिवारी
समारोह में सांसद प्रमोद तिवारी ने मेधावियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया
लालगंज,प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को कहा कि रामपुरखास में बहुमहत्वाकांक्षी परियोजनाओं के तेजी से संचालन के साथ लोगों को सुरक्षा व सम्मान का अडिग भरोसा इसकी सर्वश्रेष्ठता है। उन्होने कहा कि विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा हाल ही में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए एकमुश्त करोड़ों की धनराशि के साथ लालगंज में महिला बाल चिकित्सालय का संचालन जनाकांक्षा के लिए सार्थकता प्रदान कर रही है।
क्षेत्र के अगई मोड़ पर कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों से संवाद करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी मध्यम वर्ग के साथ समाज के हर तबके के लिए कठिन चुनौती बन गयी है।इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मेढ़ावां के ऐन्थम हॉयर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विद्यालय की छात्रा अंशिका सिंह, तरन्नुम सिंह, शगुन त्रिपाठी, अनन्या, प्रगति, आराध्या आदि ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होनें विकास तथा अवसर की समानता के लिए शिक्षा के सशक्तीकरण को राष्ट्रीय आवश्यकता करार दिया है।उन्होने कहा कि रामपुरखास के लिए यह गौरवपूर्ण है कि जिले में इस विधानसभा क्षेत्र की साक्षरता के चलते हर शीर्ष प्रतियोगी परीक्षा में यहां के मेधावी सफलता का इतिहास रच रहे हैं। उन्होने कहा कि वह क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ मिलकर रामपुरखास को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का केंद्र बनाए रखने के लिए सदैव कृतसंकल्पबद्ध रहेंगे। समारोह में सांसद प्रमोद तिवारी ने मेधावियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारनपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी अम्बिका प्रसाद ओझा व संचालन शिक्षक अभिषेक पाण्डेय ने किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राणा सूबेदार सिंह चौहान रहे। प्रबंधक तिलकधारी सिंह व संयोजिका आभा सिंह व मीरा सिंह ने संगोष्ठी के उद्देश्य पर विचार रखे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मोठिन स्थित गनेशा देवी बाल विद्या मंदिर के वाषिकोत्सव में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह के संयोजक प्रबंधक दिनेश मौर्य व प्रधानाध्यापक अनिल मौर्य ने सांसद प्रमोद तिवारी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन शिक्षक महेश पटेल ने किया।
समापुर में समाजसेवी रामप्रकाश मिश्र व रामू मिश्र के संयोजन में हो रही श्रीमदभागवत कथा में सांसद प्रमोद तिवारी ने लोकमंगल के लिए नैतिक वातावरण की समृद्धि की कामना किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कौड़ियाडीह, हरनाहर, जलेशरगंज, पुरवारा, मनीपुर में भी आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होते हुए लोगों से मुलाकात की।
swatantra prabhat news Pramod Tiwari Lalganj Visit राज्यसभा उपनेता प्रमोद तिवारी Rampur Khas Development आराधना मिश्रा मोना पहल Lalganj Political Program Educational Seminar Pratapgarh शिक्षा सशक्तिकरण संगोष्ठी Congress Leader Visit UP Ramkhas Area Development Student Felicitation Program Medhawan School Event महिला बाल चिकित्सालय योजना Political Outreach Pratapgarh श्रीमदभागवत कथा कार्यक्रम Rural Development Dialogue Pratapgarh Congress News Social Welfare Program Education Awareness UP Pratapgarh Political Update


Comments