नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
महाविद्यालय में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन विषय पर परि चर्चा का आयोजन
छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक स्वावलंबन को भी जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया
नैनी प्रयागराज। बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नैनी, प्रयागराज में प्राचार्य की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मंजू लता रहीं। उन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के महत्व पर विस्तारपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि महिलाओं के सम्मान एवं स्वतंत्रता का वास्तविक स्वरूप उनके आर्थिक आत्मनिर्भर होने पर ही आधारित है।
उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होती हैं तो वे न केवल अपने परिवार का सहयोग करती हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्राओं को स्वरोजगार, लघु उद्योग, डिजिटल माध्यमों और कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक स्वावलंबन को भी जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल और आत्मनिर्भरता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करते हुए अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें विकसित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सविता कुमारी श्रीवास्तव, मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र कुमार, गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. भावना सिंह, हिंदी विभाग की डॉ. अर्चना राय सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विषय से संबंधित अपने प्रश्न रखे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 की प्रभारी डॉ. हेमलता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया .
prayagraj news swatantra prabhat news Women Awareness Program up education news Mission Shakti UP student awareness program नैनी प्रयागराज न्यूज Mission Shakti Phase 5 Women Empowerment News Hemvati Nandan Bahuguna College Economic Self Reliance Women Naini College News Women Economic Empowerment Women Self Employment Prayagraj College Event


Comments