पंजाब: जज के घर से चोरी मामले में आरोपी सिविल जज की अग्रिम जमानत याचिका खार‍िज

अदालत ने व्हाट्सएप चैट्स को भी पर्याप्त सबूत मानने से इनकार कर दिया है.

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- पंजाब के पटियाला जिले कोर्ट ने जज के घर से सोना और गहने के चोरी के आरोप में घिरे जूनियर डिवीजन के जज विक्रम दीप सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरिंदर सिद्धू ने 1 अप्रैल को सुनवाई करते हुए कहा कि मामला गंभीर प्रकृति का हैजिसमें एक दिवंगत न्यायिक अधिकारी के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी मात्रा में गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगा है. यही वजह है कि ये जमानत याचिका खारिज की जाती है.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि एक न्यायिक अधिकारी पर लगे ये आरोप सार्वजनिक सेवा की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हैं. जांच में यह भी सामने आया कि सीसीटीवी में आरोपी अपने साथियों के साथ में बैग ले जाते देखे गए हैं. इसके साथ ही वहां से बाहर आते भी दिखाई दे रहे हैं. जिससे प्रथम दृष्टया संदेह मजबूत होता है.

पूरा मामला 21 मार्च का हैजब दिवंगत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवलजीत सिंह के बेटे के पावर ऑफ अटॉर्नी धारक डॉ. भूपिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में आरोप लगाया गया कि 1 अगस्त 2025 को जज कंवलजीत सिंह के निधन के बाद कुछ लोग उनके घर में घुसे और वहां से सोनागहने और नकदी ले गए. इस चोरी के आरोप विक्रम दीप सिंह पर लगाए गए हैं.

वहींआरोपी विक्रम दीप सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया है. उन्‍होंने कहा कि मृतक के बेटे के कहने पर सामान सुरक्षित रखने के लिए उठाया था और बाद में लौटा दिया गया था. यह भी दलील दी कि मामला उनकी छवि खराब करने के लिए दर्ज किया गया है.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस से पूछा: एफआईआर  में केंद्रीय मंत्री के नाम के आगे 'माननीय' या 'श्री' क्यों नहीं लिखा? Read More इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस से पूछा: एफआईआर  में केंद्रीय मंत्री के नाम के आगे 'माननीय' या 'श्री' क्यों नहीं लिखा?

हालांकिअभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि सामान आरोपी द्वारा मृतक के बेटे से संपर्क करने से पहले ही ले जाया गया था. मामले की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है.अदालत ने व्हाट्सएप चैट्स को भी पर्याप्त सबूत मानने से इनकार कर दिया है.

विष्णुगढ़ हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : तांत्रिक क्रिया के नाम पर 13 वर्षीय मासूम की नर-बलि, तीन आरोपी गिरफ्तार Read More विष्णुगढ़ हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : तांत्रिक क्रिया के नाम पर 13 वर्षीय मासूम की नर-बलि, तीन आरोपी गिरफ्तार

अदालत ने कहा कि कानून के सामने कोई भी व्यक्तिचाहे उसका पद या रैंक कुछ भी होसमान है. ऐसे मामलों में विशेष संरक्षण नहीं दिया जा सकता है. मामले की गंभीरतासीसीटीवी साक्ष्य और बरामदगी की जरूरत को देखते हुए अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है.

मलिहाबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने युवक से 41 हजार रुपये की ठगी Read More मलिहाबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने युवक से 41 हजार रुपये की ठगी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें