इफको फूलपुर में इकाई प्रमुख का प्रोन्नति होने पर अधिकारी संघ द्वारा  सम्मान समारोह

सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में इकाई नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- इफको फूलपुर इकाई में इकाई प्रमुख पी के सिंह के वरिष्ठ महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति के प्रथम दिवस पर इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन  द्वारा घियानगर स्थित ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
 
इस अवसर उन्हें पुष्पमालाओं से स्वागत एवं ‘शंख ध्वनि’ के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इकाई प्रमुख को उनकी पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व एवं संगठन के विकास में उनके योगदान की सराहना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में इकाई नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
 
इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ महा प्रबंधक पी के सिंह ने कहा कि कोई बड़ी से बड़ी चुनौती को आपसी सहयोग से हल किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है संस्था के प्रति समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा।उन्होंने कोई भी समस्या सुनी सुनाई को सच मानकर विश्वास नहीं करे बल्कि उसकी आधिकारिक जानकारी करने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देनी चाहिए जिससे अफवाह न फैल सके यह हम सब की जिम्मेदारी है।श्री सिंह ने अधिकारी संघ से अपील की कि कोई भी मसला हो मिल कर हल करने का प्रयास करे।अफवाहों से बचे।प्रबंधन आपके साथ रहेगी।
 
इस अवसर परअनुराग तिवारी  अध्यक्छ स्वयं प्रकाश महासचिव, डी के सिंह (उपाध्यक्ष), गौतम कुमार  (कोषाध्यक्ष) सीबी सिंह , वी पी सिंह , संजय अवस्थी  अपूर्व सक्सेना जे एस द्विवेदी, पीयूष मेहता एवं पी सी मिश्रा उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन की प्रगति एवं समृद्धि के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें