मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस का जन जागरूकता अभियान, महिला एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी साझा किया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में व्यापक जन जागरूकता अभियान संचालित किया।

IMG-20260405-WA0032

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

ग्राम पंचायत रोरवा में भ्रष्टाचार जांच रिपोर्ट की कॉपी न मिलने पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार Read More ग्राम पंचायत रोरवा में भ्रष्टाचार जांच रिपोर्ट की कॉपी न मिलने पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और OTP साझा न करने पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि आमजन साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें।

अब नहीं होगा पेयजल संकट, सिंचाई को भी मिलेगा भरपूर पानी Read More अब नहीं होगा पेयजल संकट, सिंचाई को भी मिलेगा भरपूर पानी

सोनभद्र पुलिस ने जनता से अपील किया कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें और जागरूक रहकर स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी - हरिराम चेरो पूर्व विधायक Read More पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी - हरिराम चेरो पूर्व विधायक

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-112 – आपातकालीन सेवा, 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें