लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बहरिया पुलिस ने नहर के पास से दबोचा।

पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर 2020 को रामगढ़ कोठारी गांव के पास नहर पुलिया के निकट आरोपी प्रशान्त दूबे ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रिश्तेदारी से लौट रहे एक

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज। 
 
कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना बहरिया पुलिस ने लूट के एक पुराने मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गुरुवार को थाना क्षेत्र के रामगढ़ कोठारी गांव स्थित नहर के पास से पकड़कर उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
 
थाना बहरिया में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 325/2020 धारा 392 भा.दं.सं. से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रशान्त दूबे पुत्र रणजीत दूबे निवासी रामगढ़ कोठारी, थाना बहरिया, कमिश्नरेट प्रयागराज को 12 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।
 
पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर 2020 को रामगढ़ कोठारी गांव के पास नहर पुलिया के निकट आरोपी प्रशान्त दूबे ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रिश्तेदारी से लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक रुकवाकर उससे करीब 3 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया था। इस घटना के संबंध में थाना बहरिया में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है, जबकि प्रशान्त दूबे लंबे समय से फरार चल रहा था।
 
 
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बहरिया और फूलपुर थानों में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लूट, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 से 2023 तक कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार