साइबर क्राइम पुलिस सोनभद्र ने सस्ते श्रृंगार की सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कोन थाना क्षेत्र के निवासी गोविन्द कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी नोडिहा, द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर लगाई थी गुहार

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल सोनभद्र द्वारा एनसीआरपी पोर्टल एवं प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित कार्यवाही की गई। 

उक्त क्रम में दिनांक 27.02.2026 को शिकायतकर्ता गोविन्द कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी नोडिहा थाना कोन जनपद सोनभद्र द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके चाचा आशीष कुमार पुत्र बुद्धीनारायण रामगढ़ थाना कोन जो रामगढ़ बाजार में टेलर का कार्य करते हैं, उनके साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सस्ते श्रृंगार की सामग्री बेचने के नाम पर लगभग ₹85,000/- की धोखाधड़ी कर ली गई, जिसमें ₹20,000/- यूपीआई के माध्यम से तथा शेष नकद धनराशि ली गई।

प्रधानाचार्य व थारू जनजाति के दो छात्रो ने सीएम योगी से किया शिष्टाचार भेट , Read More प्रधानाचार्य व थारू जनजाति के दो छात्रो ने सीएम योगी से किया शिष्टाचार भेट ,

प्रकरण के संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र पर मु0अ0सं0-07/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से प्रतिबिम्ब पोर्टल, सीसीटीवी कैमरों व संदिग्ध मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर घटना में प्रयुक्त एर्टिगा कार का नंबर चिन्हित किया गया। दिनांक 09.03.2026 को सूचना प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा उक्त एर्टिगा कार को पकड़ते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं Read More मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

गिरफ्तार अभियुक्तगण क्रमश:- मोहम्मद रजा पुत्र नत्थू खां निवासी नया गनी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद, शोएब खाँ पुत्र नत्थू खां निवासी नया गनी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद, जीशन पुत्र मोहम्मद बादशाह निवासी रसूलाबाद थाना भोगांव जनपद मैनपुरी। 

जे बी पब्लिक इंटर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित  Read More जे बी पब्लिक इंटर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित 

बरामदगी का विवरण - ₹4,000/- नगद, 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 निर्वाचन कार्ड, 04 एटीएम कार्ड, 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 एर्टिगा कार वाहन संख्या-UP28DH6962। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी सहित साइबर क्राइम पुलिस थाना/साइबर सेल की टीम, हे0का0 शिवनन्दन सिंह साइबर क्राइम पुलिस , हे0का0 संजय वर्मा साइबर क्राइम पुलिस , का0 अखिलेश कुमार यादव साइबर क्राइम पुलिस , का0 सुनील रावत साइबर सेल ,  का0 अभिषेक तिवारी साइबर सेल सोनभद्र शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें