जे बी पब्लिक इंटर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक जय सिंह चंदेल, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र पांडे ,पूर्व प्रमुख दद्दन सिंह सहित कई हस्तियां हुई शामिल
अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम परीक्षार्थियों के लिए आशाओं से भरा रहा। विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित किए गये जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल और मोमेंटो देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की जा रही हैं। इसी कड़ी में जनपद के विकासखण्ड बाजार शुकुल सांई मार्केट में स्थित जेबी पब्लिक इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ कालेज के प्रबंधक रामकुमार सिंह द्वारा सर्व प्रथम विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में सर्वाधिक अंक 84 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय व माता -पिता तथा गुरुजनों का सम्मान बढ़ाने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा चांदनी विश्वकर्मा पुत्री सत्येंद्र कुमार को गोल्ड मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इसी प्रकार हाईस्कूल में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली निदा फातिमा, सौम्या शुक्ला पुत्री रजनीकांत शुक्ला, शिवांगी पांडेय पुत्री कन्हैया लाल पांडेय ने सर्वाधिक अंक हासिल करके प्रतिभाओं द्वारा विद्यालय का गौरव बढ़ाया गया। जनपद के चर्चित समाज सेवी पी के तिवारी ने प्रतिभाओं को राधाकृष्ण की तस्वीर भेंट कर उत्साह बढ़ाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेबी पब्लिक इंटर कॉलेज के विशेष प्रबंधक राज कुमार सिंह, आदर्श इंटर कालेज प्रबंधक जय सिंह चंदेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख दद्दन सिंह, केसीआरसी इंटर कालेज के सेवा निवृत्त प्राचार्य राजेन्द्र कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य परमानंद शुक्ला, जेबी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र सिंह,तथा सम्मानित किये गये पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, माधव बाजपेई शामिल रहे। कालेज के शिक्षक राम फेर यादव, मृदुला शुक्ला, राजेन्द्र कुमार,नेहा , मनीषा यादव, प्रियंका सिंह सहित भारी संख्या में अविभावक उपस्थित रहे और कालेज के शिक्षण व्यवस्था की सराहना की गई।
स्वतंत्र प्रभात अमेठी मेधावी छात्र सम्मान amethi local news UP Board Result 2026 अमेठी प्रतिभा सम्मान समारोह JB Public Inter College Amethi Bazaar Shukul School Event Chandni Vishwakarma Topper High School Toppers UP Intermediate Merit Students Student Award Ceremony India Gold Medal Students UP Education Excellence Amethi School Achievement Program Academic Success Uttar Pradesh Rural Education Development Student Motivation Event विद्यालय सम्मान कार्यक्रम Board Exam Success India Educational Recognition Ceremony


Comments