नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
सिद्धार्थनगर: अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों/उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिसका लाइव प्रसारण जनपद के अम्बेडकर सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं आधिकारियों की उपस्थिति में देखा गया।मुख्य अतिथि संसाद जगदम्बिका पाल ने अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नियुक्ति-पत्र पाने वाली मुख्य सेविकाओं व कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को बधाई देते हुये कहा कि आज अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश में आयोजित हो रहा है जिसके लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया,
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुआ है। महिलाओं को बाहर निकले पर सुरक्षा की चिन्ता रहती थी उनको सुरक्षा प्रदान करते हुये दिन व रात में वह कभी भी सुरक्षित वातावरण में निकल सकती हैं।
कार्यक्रम को विधायक सैय्यदा खातून, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्य, पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी आदि ने संबोधित किया,इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, समस्त सीडीपीओ व अन्य कर्मचारीव लाभार्थी उपस्थित रहे ।

Comments