बीजपुर की साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही, पीड़ित को वापस कराए ₹25,000/- रुपये

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक जनपद अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

आवेदक गुरूचरन सिंह निवासी एनटीपीसी कॉलोनी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा ₹25,000/- की साइबर ठगी की गई थी। उक्त संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर एवं NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई थी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना बीजपुर की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की गई धनराशि को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक की संपूर्ण राशि ₹25,000/- रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस कराए गए।

एसआरएन अस्पताल से फरार पॉक्सो आरोपी मानिकपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार Read More एसआरएन अस्पताल से फरार पॉक्सो आरोपी मानिकपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बरामदगी टीम में मुख्य रूप से राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 कमलाकांत पाण्डेय , का0 सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण, साइबर हेल्प डेस्क , म0का0 निहारिका पाण्डेय, साइबर हेल्प डेस्क शामिल रहे। 

सोनभद्र जिले के 41 वें जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण Read More सोनभद्र जिले के 41 वें जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें