नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सेवा का संकल्प ओबरा में लगातार आठवें महीने भी जारी रहा ,श्री राम सेवा समिति का खिचड़ी भंडारा
परियोजना महाप्रंधक ने किया प्रसाद वितरण, भारी संख्या में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
नि :स्वार्थ भाव से की गई जन सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति
राजेश तिवारी (क्रा. ब्यूरो रिपोर्ट)
छायाकार- कु. रीता
ओबरा/ सोनभद्र-
उत्तर प्रदेश की ऊर्जा राजधानी और प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत ओबरा में सेवा परमो धर्म का जीवंत उदाहरण देखने को मिल रहा है। सुभाष चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्री राम सेवा समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला खिचड़ी भंडारा सफलता के नए सोपान तय कर रहा है। इस शनिवार, 7 मार्च को आयोजित भंडारे में ओबरा थर्मल पावर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) आर.के. अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

उन्होंने अपने हाथों से श्रद्धालुओं और राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नि:स्वार्थ भाव से की गई जनसेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। समिति के संस्थापक पत्रकार अजीत सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान पिछले आठ महीनों से निरंतर अबाध गति से चल रहा है। सेवा, समर्पण और त्याग की भावना से ओतप्रोत होकर अजीत सिंह और उनकी टीम समाज के हर वर्ग तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

इस सप्ताह के भंडारे में किड्स केयर के प्रबंधक अमरदीप सिंह, और पतंजलि योगाचार्य विरेंद्र श्रीवतास्तव का विशेष सहयोग रहा, जिनके सौजन्य से भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की सफलता के पीछे समिति के उन कर्मठ सदस्यों की मेहनत है जो बिना किसी स्वार्थ के घंटों सेवा में जुटे रहते हैं। समिति ने विशेष रूप से निम्नलिखित सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश सिंह, संकट मोचन झा,रीता कुमारी,उमाशंकर केसरी,आदित्य वर्मा,करण जोगले,सर्वेश दुबे,
सरिता सिंह, पुष्पा दुबे,चंदन सोनी,इनके साथ ही तमाम अन्य स्वयंसेवकों के सहयोग के प्रति समिति ने दिल से आभार प्रकट किया है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक समरसता बढ़ती है, बल्कि जरूरतमंदों को संबल भी मिलता है।

Comments