ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी,प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर दुबराजपुर गांव के पास शुक्रवार आधी रात एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद उनकी क्षत-विक्षत लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली।
 
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।मृतक की पहचान बलराम पटेल (60) पुत्र अंगद पटेल निवासी त्रिवेणी नगर के रूप में हुई है।
 
मौके पर पहुंचे उनके पुत्र रामकिशन पटेल ने मृतक के पहने हुए कपड़ों से अपने पिता की पहचान की।रामकिशन पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनके पिता खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद देर रात उनके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें