नए यमुना पुल से सिपाही ने लगाई छलांग, जल पुलिस ने बचाई जान।

इन दिनों उन्हें ट्रैफिक विभाग की ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट ।
 
नैनी,प्रयागराज शनिवार को नए यमुना पुल से एक सिपाही ने आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगा दी। पुल के नीचे ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू कर सिपाही को डूबने से बचा लिया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
 
जबजानकारी के अनुसार मूल रूप से महोबा के रहने वाले कुशल द्विवेदी नैनी की लेबर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका तिवारी, मां और भाई शामिल हैं। कुशल द्विवेदी की तैनाती मुट्ठीगंज थाने में है।
 
इन दिनों उन्हें ट्रैफिक विभाग की ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।बताया जा रहा है कि पहले कुशल थाने के पास ही किराए के कमरे में अकेले रहते थे, लेकिन परिवार के आने के बाद उन्होंने कमरा बदल लिया। शनिवार को अचानक उन्होंने नए यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई।
 
सूचना मिलने पर मुट्ठीगंज थाने के एसआई कुंदन लाल और एसआई विकास चौधरी मौके पर पहुंचे। जल पुलिस द्वारा बचाए जाने के बाद सिपाही को 112 नंबर की गाड़ी से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments