रेलवे संरक्षा को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

निरीक्षण के क्रम में रेलवे संरक्षा आयुक्त ने डावर एवं खुर्जा के मध्य स्थित मेजर ब्रिज संख्या 171 का भी निरीक्षण किया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज 
 
रेलवे संरक्षा एवं सुरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 06 मार्च 2026 को रेलवे संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल (Commissioner of Railway Safety)  प्रणजीव सक्सेना ने टुंडला स्थित सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल (CTC) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीटीसी की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन करते हुए ट्रेन संचालन के समन्वय, सिग्नलिंग प्रणाली तथा संरक्षा से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं का सूक्ष्म अध्ययन किया।
 
निरीक्षण के क्रम में रेलवे संरक्षा आयुक्त जी से ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के न्यू टुंडला स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन कंट्रोल रूम, रिले रूम तथा रोलिंग हट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध तकनीकी व्यवस्थाओं एवं संरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संचालन एवं रखरखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
 
इसके उपरांत उन्होंने टुंडला से मारीपत के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रतिष्ठानों, ट्रैक संरचना तथा अन्य परिचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की।
 
निरीक्षण के क्रम में रेलवे संरक्षा आयुक्त ने डावर एवं खुर्जा के मध्य स्थित मेजर ब्रिज संख्या 171 का भी निरीक्षण किया तथा उसकी संरचनात्मक स्थिति एवं संरक्षा मानकों का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने मारीपत स्टेशन का भी विस्तृत निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्टेशन मास्टर की कार्यप्रणाली, अभिलेखों (डॉक्यूमेंट्स), रिले रूम तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।
 
निरीक्षण के दौरान रेलवे संरक्षा आयुक्त ने अधिकारियों को रेलवे संरक्षा मानकों के सतत अनुपालन, प्रभावी निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
 
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल  रजनीश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (चतुर्थ) श्री अविलय यादव, उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित आनंद सहित उत्तर मध्य रेलवे एवं डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित 

About The Author

Post Comments

Comments