मंडलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा, वन विभाग की समस्याओं पर मासिक बैठक के निर्देश

जन प्रतिनिधि, जनता और प्रशासन के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी- मंडलायुक्त

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करना रहा। बैठक में राज्यमंत्री (समाज कल्याण) संजीव कुमार गौंड़, सांसद छोटेलाल खरवार, और एम एल सी आशुतोष सिन्हा सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

motion_photo_5113026648856284300

सिद्धार्थनगर में 286 किसानों को मिले डीजल पंप सेट : मुख्यमंत्री लघु सिंचाई  योजना के तहत हुआ वितरण Read More सिद्धार्थनगर में 286 किसानों को मिले डीजल पंप सेट : मुख्यमंत्री लघु सिंचाई  योजना के तहत हुआ वितरण

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और शासन के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके द्वारा उठाए गए प्रकरणों और समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय सीमा के भीतर होना चाहिए। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से संबंधित कई जटिल मुद्दे और क्षेत्र में आ रही बाधाओं को प्रमुखता से रखा।

स्टांप शुल्क में करीब दस लाख की कमी का खुलासा Read More स्टांप शुल्क में करीब दस लाख की कमी का खुलासा

इस पर मंडलायुक्त ने एक ठोस व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की उपस्थिति में वन विभाग के अधिकारी प्रत्येक माह जनप्रतिनिधियों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक करेंगे। इन बैठकों में वन भूमि से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी उपलब्ध कराये जाने का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया Read More उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी उपलब्ध कराये जाने का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया

वन क्षेत्र में रहने वाले पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। नियमित बैठकों से न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी, बल्कि विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) ओबरा एवं रॉबर्ट्सगंज,घोरावल एवं सदर विधायक के प्रतिनिधिगण,नोडल अधिकारी के इस दौरे और जनप्रतिनिधियों के साथ हुए संवाद से यह उम्मीद जगी है कि जनपद में लंबित पड़े वन विभाग और अन्य विकास कार्यों की फाइलों पर अब तेजी से काम होगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें