साधु की कुटिया में अराजक तत्वों ने लगाई आग

यह कुटिया साधु राज बाबू मिश्र उर्फ ऑनलाइन बाबा की थी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 

नैनी। अरैल बांध रोड स्थित साधु की कुटिया को सोमवार दोपहर अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। जानकारी होने पर साधु के सेवादारों मौके पर पहुंचकर रेत और मिट्टी डालकर आग को बुझाने लगे। तेज हवा चलने से जब तक आग पर काबू पाया गया उतनी देर में कुटिया और उसमें रखे सामान पूरी तरह जल कर राख हो चुके थे। यह कुटिया साधु राज बाबू मिश्र उर्फ ऑनलाइन बाबा की थी। वह रोजाना कुटिया के समीप अरैल घाट पर गंगा-यमुना व सरस्वती की आरती किया करते थे। साथ ही नदी तट की नियमित साफ-सफाई भी करते रहे।

इस पुण्य कार्य की शुरुआत उन्होंने सुरसरि त्रिवेणी गंगा आरती सेवा ट्रस्ट बनाकर की थी।गुजरे वर्ष दिसंबर माह में अपने एक भक्त को अराजकों के चंगुल से बचाने पर उनको लगातार धमकियां दी जा रही हैं। जिससे साधु एवं उनके भक्त आरती नियमित नहीं कर पा रहे हैं। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस आयुक्त प्रयागराज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में प्रार्थना पत्र के माध्यम से दी थी।

इसबीच सोमवार दोपहर को उनकी कुटिया में आग कर अराजकों ने दहशत फैलाना चाहा। इससे साधु बाबा और उनके भक्तों में आक्रोश है। बता दें कि अराजकों से सुरक्षा को यमुनानगर डीसीपी को प्रार्थना पत्र देकर साधु बाबा ने सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें