दारानगर में एसडीएम ने  लगाई चौपाल सुनी जनसमस्याएं 

अमेठी के दारानगर गांव में एसडीएम मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया ने चौपाल लगाकर 12 राजस्व मामलों का मौके पर निस्तारण किया। मतदान केंद्र, राशन कार्ड और जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं पर भी दिए निर्देश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शुकुल बाजार अमेठी- विकासखंड शुकुल बाजार की ग्राम सभा दारानगर में एसडीएम मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। चौपाल के दौरान राजस्व से संबंधित 12 मामलों का निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।एसडीएम ने नए राशन कार्ड बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को शीघ्र समस्या समाधान के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान इंद्रराज यादव ने मतदान केंद्र की समस्या उठाते हुए बताया कि वर्ष 2017 से पूर्व ग्राम पंचायत दारानगर का पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय दारानगर में स्थित था, किंतु वर्तमान में मतदान के लिए ग्रामीणों को लगभग 3 किलोमीटर दूर नीमपुर प्राथमिक विद्यालय जाना पड़ता है, जिससे मतदाताओं को असुविधा होती है। इस पर एसडीएम अभिनव कनौजिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनः प्राथमिक विद्यालय दारानगर में मतदान केंद्र बनवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रधान ने कहा कि मतदान केंद्र की पुनः स्थापना से मतदान प्रतिशत में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने प्रस्तावित अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कंपोजिट विद्यालय दारानगर पहुंचकर बच्चों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक संतराम, लेखपाल राम समुझ, बीएलओ सुदामा देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश मिश्रा, पंचायत सहायक कृष्णपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं प्रधान इंद्रराज यादव के साथ चंद्रपाल, लवकुश, अरुण कुमार, शिवकुमार, नियाज अहमद, राम सजीवन सहित सैकड़ों ग्रामीण चौपाल में मौजूद रहे।ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चौपाल के माध्यम से गांव में ही समस्याओं का समाधान होना शासन की जनहितकारी सोच का प्रमाण है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें