नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
होली से पूर्व सफाई कर्मियों का महापौर ने किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं
नैनी, प्रयागराज। होली पर्व के अवसर पर नैनी क्षेत्र में सोमवार को चक रघुनाथ के पार्षद व व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि सफाई कर्मी और नगर निगम के सभी कर्मचारी एक परिवार की तरह कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है और उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व और खुशी की बात है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद राकेश जायसवाल, आकांक्षा जायसवाल, भाजपा नेता हरी कृष्ण तिवारी उर्फ बबलू, रवि मिश्रा, मुन्ना शर्मा,इन्द्र मोहन,जितेन्द्र कुमार सिंह, उमेश सेन,धर्मराज पटेल, दिनेश केसरवानी,भुवर जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पावन अवसर पर सफाई कर्मियों के योगदान को सराहना और उन्हें सम्मानित करना था।
स्वतंत्र प्रभात Uttar Pradesh Local News Rahul Jaiswal Report Prayagraj Mayor Ganesh Kesarwani Naini Holi Celebration Safai Karmchari Samman Samaroh Rakesh Jaiswal Parshad Chak Raghunath Naini News Nagar Nigam Prayagraj Event Holi 2026 Celebration UP Sanitation Workers Honor Program Abir Gulal Holi Event BJP Leader Hari Krishna Tiwari Community Appreciation Event Swachhta Abhiyan Support Festival Tribute Program Prayagraj Civic News Trade Association Naini Public Service Recognition Holi Festival Update

Comments