नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कंपोजिट विद्यालय कौहडौरा की छात्रा शिवानी गुप्ता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया
परीक्षा में विद्यालय के पांच बच्चों ने सफलता हासिल की
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय कोहंडौरा में पढ़ने वाले वाली छात्रा शिवानी गुप्ता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ चार अन्य बच्चों का भी चयन हुआ है। अब चयनित बच्चों को चार साल तक एक हजार रुपये महीना छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने बताया कि नवंबर 2025 में आयोजित प्रदेश स्तरीय छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में हमारे विद्यालय के 17 बच्चों ने भाग लिया था। परीक्षा में विद्यालय के पांच बच्चों ने सफलता हासिल की।
बताया कि कक्षा आठ की छात्रा शिवानी गुप्ता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रोशनी गुप्ता , अनूप शर्मा, वंदना यादव व विजयपाल यादव ने भी परीक्षा पास की है। बताया कि परीक्षा पास करने वाले बच्चों को अब इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्हें चार वर्ष में 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। बच्चों का चयन होने पर प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे , सहायक अध्यापक रघुनंदन कुमार, अंजली कुमारी , यशोदानंद मिश्र, अखिलेश विश्वकर्मा व सरिता गुप्ता ने खुशी जताते हुए बच्चों को बधाई दी है।
स्वतंत्र प्रभात Education Department UP Siddharthnagar Education News NMMS Scholarship Exam Shivani Gupta Topper कंपोजिट विद्यालय कौहडौरा National Means Merit Scholarship District Topper News Student Achievement UP Scholarship 1000 Per Month UP Board Scholarship Update Rural Education Success Gopesh Dubey Principal Government School Result Shivani Gupta First Rank Academic Excellence Story Inter Level Scholarship Siddharthnagar Latest News छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम Government School Students Success

Comments