सोनांचल कप रोमांचक मुकाबले में सोनभद्र एलेवन ने नाइन स्टार ओबरा को 1 रन से दी शिकस्त

अगला मुकाबला कल भदोही बनाम बोर्ड एलेवन के बीच खेला जाएगा।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 23वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन दर्शकों को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बनारस पॉलिक्लिनिक सोनभद्र एलेवन और नाइन स्टार क्लब के बीच खेले गए इस मैच में सोनभद्र एलेवन ने मात्र 1 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। मैच के मुख्य अतिथि ओबरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद राय व क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर यादव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया और आयोजन समिति की भव्य व्यवस्था की सराहना की। निर्धारित 25-25 ओवरों के इस मुकाबले की मुख्य बातें निम्नलिखित रहीं

IMG_20260301_202300

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत किया Read More भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत किया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनभद्र एलेवन ने 24.5 ओवर में 178 रन बनाए। धनंजय ने 25 गेंदों पर 37 रन (3 चौके, 2 छक्के) और कुमार सानू ने 30 गेंदों पर 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। नाइन स्टार क्लब की ओर से अमित शर्मा पोपट ने घातक गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइन स्टार की टीम 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। आर्यन राज ने 62 गेंदों पर 77 रनों की जुझारू पारी खेली, वहीं विवेक ने 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।

सोनांचल कप रोमांचक मुकाबले में आगरा ने बलिया को 3 रनों से दी शिकस्त Read More सोनांचल कप रोमांचक मुकाबले में आगरा ने बलिया को 3 रनों से दी शिकस्त

सोनभद्र एलेवन के गेंदबाज पंकज ओझा ने 5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मैच का पासा पलट दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (गेंदबाजी में 4 विकेट) के लिए पंकज ओझा को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरज भाटिया द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।अंपायर रोशन सिंह एवं सोनू राय। स्कोरिंग छोटू पासवान व हिमांशु। कमेंट्री संकट मोचन झा व राजू यादव।आयोजन सचिव संकट मोचन झा, उपाध्यक्ष राजू यादव, अवर अभियंता ई. शेषनाथ यादव, कलीम खान, अरविंद यादव 'गप्पू', और आयोजन समिति के अन्य सदस्य व खेल प्रेमी भारी संख्या में मौजूद रहे।

सोनांचल कप कुलदीप के तूफानी शतक से वोट्रेक्स ने आगरा को दी करारी शिकस्त, 105 रनों से जीता क्वार्टर फाइनल Read More सोनांचल कप कुलदीप के तूफानी शतक से वोट्रेक्स ने आगरा को दी करारी शिकस्त, 105 रनों से जीता क्वार्टर फाइनल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें