खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं रुका मनरेगा भष्ट्राचार का खेल फर्जी हाजिरी में इजाफा
टिकर कँचनी बंधा एवं पूरनपुर बाहा कार्य श्रमिकों की फर्जी हाजिर बखरिया ग्राम पंचायत का मामलाऑन कैमरा मजदूरों ने प्रधान जितेन्द्र कुमार एवं सचिव अर्चिता द्विवेदी के मनरेगा फर्जीवाड़े का किया था
बस्ती। जनपद में मनरेगा योजना में जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते अनियमितताओं की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। खबर प्रकाशित होने के बाद भी भ्रष्टाचार पर रोक के बजाय फर्जी हाजिरी का खेल लगातार बढ़ रही केवल कागजी भुगतान की कार्यवाही जनकल्याणकारी योजना का उद्देश्य धरातल पर पूरा नहीं हो पा रहा है।आपको बताते चलें कि - विकासखंड बनकटी की ग्राम पंचायत बखरिया में मनरेगा भष्ट्राचार को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद ज़िम्मेदारों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार पर रोक के बजाय फर्जी हाजिरी के सहारे तेजी से सरकारी धन की लूट जारी है।
राजस्व गांव पूरनपुर में संचालित कार्यों को लेकर मजदूरों ने पहले ही मीडिया के सामने ऑन कैमरा भष्ट्राचार का खुलासा किया था लेकिन इसके बावजूद भी व्यवस्था में सुधार के बजाय भुगतान प्रक्रिया तेजी से जारी रहने की चर्चाओं का महौल बना दिया है अभिलेखों के अनुसार टिकर कंचनी सरहद से राम प्रसाद के खेत तक बंधा मरम्मत कार्य में 40 मजदूरों की हाजिरी दर्ज है जबकि स्थानीय स्तर पर लंबे समय से काम न होने की बात कही जा रही है।
वहीं पूरनपुर बंधा से प्रमोद के खेत होते हुए चंदकेश के खेत तक बाहा सफाई एवं खुदाई कार्य में भी 40 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज हो रही है। वही मौके पर मौजूद मजदूरों ने मीडिया से ऑन कैमरे पर स्वीकार किया था कि कार्य सीमित स्तर पर हो रहा है अभिलेखों में दर्ज मजदूरों की संख्या वास्तविक उपस्थिति से मेल नहीं खा रही है कहा कि दूसरे स्थल पर महीनों से कार्य न होने की बात कही थी है फिर भी नियमित फर्जी हाजिरी भरी जा रही है। बीडीओ एवं सचिव की मिलीभगत से प्रधान फर्जी हाजिरी बढ़ाकर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए मनरेगा में लूट जारी रखे हैं।
swatantra prabhat basti news uttar pradesh news Swatantra Prabhat Lucknow यूपी ताजा खबर MGNREGA Scam Basti Bakhariya Gram Panchayat Bankati Block Basti Fake Muster Roll MNREGA Corruption Gram Pradhan Case Panchayat Secretary Case Rural Development Scam Government Scheme Irregularities BDO Bankati बस्ती मनरेगा घोटाला फर्जी हाजिरी मामला ग्राम पंचायत बखरिया बनकटी ब्लॉक प्रधान सचिव विवाद सरकारी धन गड़बड़ी

Comments