नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नैनी जामा मस्जिद ईदगाह में सात दिन की तरावीह मुकम्मल, हजारों नमाजियों की रही शिरकत।
मस्जिद में तरावीह पढ़ाने वाले इमाम साहब, मुख्य इमाम, नायब इमाम और मुअज्जिन को ताऊन (सम्मान राशि) भी पेश की गई
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी,प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद ईदगाह में बुधवार को तरावीह मुकम्मल आमीन के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और मस्जिद परिसर में रौनक देखने को मिली।कई वर्षों बाद इस बार 7 दिन की तरावीह मुन्तखब की गई थी। हर साल की तरह इस साल भी नमाजियों की तादाद हजारों के करीब रही। नैनी और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग तरावीह अदा करने पहुंचे।इस वर्ष तरावीह मौलाना मुफ़्ती शहंशाह आलम मिस्बाही साहब ने मुकम्मल करवाई। तरावीह के समापन पर आलम-ए-इस्लाम की सलामती और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ-ए-खैर की गई।
मस्जिद में तरावीह पढ़ाने वाले इमाम साहब, मुख्य इमाम, नायब इमाम और मुअज्जिन को ताऊन (सम्मान राशि) भी पेश की गई।इस खास मौके पर मौलाना आलम साहब, मौलाना परवेज, शम्से आज़म साहब, मौलाना शफीक, मौलाना शकील, हाफिज मोहम्मद अनस, आलिम साहब, हाजी हलीम, शाह आलम साहब, काशिफ उद्दीन साहब, शाह अफ़ज़ल भाई, नाज़िम खान, शाहनवाज़ आलम, मकसूद भाई, अबरार भाई, नात खां अनस, शहजाद खान, हाशिम खान, नसीम अहमद, मोहसिम खान अमन, आरिफ, फरहान, शमीम गार्ड, इस्तियाक, शकील भाई, लल्लू मिस्त्री सहित मस्जिद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।तरावीह की मुकम्मल आमीन के साथ माहौल में रूहानियत और अकीदत का खास नज़ारा देखने को मिला।

Comments