ग्रामीणों ने किया हॉटमिक्स प्लांट का विरोध,एसडीएम तथा डीएम को लिखा पत्र

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर और घोरसाएँ के ग्रामीणों ने एक दबंग ठीकेदार के द्वारा अवैध रुप से आबादी के करीब लगाये जा रहे हॉटमिक्स प्लांट का उच्चाधिकारीयों को पत्र भेज कर विरोध किया है।बताते चले की घोरसाए ग्राम के शिव मंदिर के पास शंकरपुर निवासी रेनू सिंह पत्नी ठीकेदार महेंद्र प्रताप सिंह ने मल्लूपुर निवासी अमरनाथ मिश्रा के खेत को चार वर्ष के लिए प्लांट लगाने के लिए लीज पर लिया है, खेत की सफाई करके ठीकेदार के द्वारा प्लांट की मशीने भी मोके पर पहुंच गयी है।
 
लेकिन ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध के चलते मिक्स प्लांट शुरू नहीं हो पा रहा है, ग्राम प्रधान विभा मिश्रा ने भी अपने लेटर पैड पर उप जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कहा है की उक्त प्लांट पूरी तरह से अवैध है, इसकी स्थापना से मानव और फसल दोनों को नुकसान पहुंचेगा, प्लांट से निकलने वाला धुँवा बच्चों, बुजुर्गो और पशुओ के लिए हानिकारक सावित होगा, जानकारों के अनुसार खेती की जमीन को प्लांट लगाने के लिए नहीं दिया जा सकता,ग्रामीण गुड्डू मिश्रा, फौजदार मिश्रा, सियाराम मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, काशीराम, संजय, कलावती, सुशील मिश्रा, प्रेरक मिश्रा,राकेश कुमार, बृजलाल आदि का कहना है की प्लांट से पचास मीटर से कम की दुरी पर महादेव का मंदिर, और तालाब दोनों है।
 
इसके 200 मीटर के आसपास लोगों के मकान भी बने है जबकि प्लांट इस प्रकार के लोकेशन में लगाया जाना कानूनन गलत है, ग्रामीण कहते है की यहां प्लांट लगने से शराब पीने वालों का भी जमावड़ा होगा, किसी भी कीमत पर प्लांट नही लगने दिया जायेगा, जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायलय का भी दरवाजा खटखटाया जायेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें