एसओ भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने शत प्रतिशत माल सहित पांच अभियुक्त,एक बालअपचारी को पकड़

तीन दुकानों में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केथाना नगर क्षेत्र में किराना, बिल्डिंग मटेरियल और कपड़े की दुकान में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है। साथ ही चार मोटरसाइकिल, जिनमें तीन चोरी की और एक घटना में प्रयुक्त, बरामद की गई हैं।
 
घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह की मौजूदगी में किया। जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।उन्होंने बताया कि 3 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 25/2026 तथा 23 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 44/2026 व 45/2026 (धारा 331(4), 305(a) बीएनएस) का अनावरण करते हुए 25 फरवरी की सुबह मुखबिर की सूचना पर वीरेन्द्र कुमार और एक बाल अपचारी जब वस्तु माल की बिक्री की कोशिश कर रहे थे तब उनको गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर चोरी का सामान वीरेन्द्र के मामा के घर से बरामद हुआ।
 
पूछताछ के आधार पर शुभम सोनी, राज सोनकर और राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि विकास कुमार गौतम को अमहट घाट से पकड़ा गया। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। वीरेन्द्र के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ।
 
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 1 फरवरी तथा 21/22 और 22/23 फरवरी की रात ग्राम कटरुआ दलथम्मन सिंह स्थित किराना दुकान, ग्राम सिसवारी कुवर सिंह स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान और नरायनपुर डिहवा चौराहे पर कपड़े की दुकान को निशाना बनाया था। चोरी में 121 साड़ियां, जींस पेटी, कॉस्मेटिक सामान, बैटरी, इन्वर्टर, राशन सामग्री और 2850 रुपये नकद बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
 
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिन में मोटरसाइकिल से रैकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त में भी गिरोह सक्रिय था। थाना सोनहा क्षेत्र से पूर्व में चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों का भी खुलासा हुआ है।
 
गिरफ्तार आरोपियों में वीरेन्द्र कुमार, शुभम सोनी, राज सोनकर, राहुल यादव और विकास कुमार गौतम शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वीरेन्द्र और राहुल यादव के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त भूमिका रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें