अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने UGC कानून को लेकर प्रेस वार्ता की
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में एवं संगठन के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अनूप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एन0सी0सी, विकाश नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश कार्यालय पर UGC क़ानून को लेकर प्रेस वार्ता कर एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया जिसमें सभी की सहमति से 8 मार्च 2026 को राम लीला मैदान दिल्ली में विशाल विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिसमे सभी संगठनों के संस्थापक व अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे।
संगठन के अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि UGC जैसे काले क़ानून हमारे देश की एकता व अखंडता को तोड़ सकती है इसलिए इस कानून राष्ट्रीय स्तर पर विरोध करना अनिवार्य है ताकि भारत देश की एकता बनी रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव पूर्व IRS भारत सरकार, राष्ट्रीय सचिव व भारतीय एकता युवा मोर्चा संस्थापक दीपक लाल श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश, दीवाकर खरे, अजय दीप, मिथिलेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव एवं समस्त पदाधिकारीगण उपस्तिथ हुए।

Comments