जन्म-जन्मांतर के पुण्य से भागवत श्रवण का अवसर मिलता है, - पं श्री आदित्य जी महाराज
कथा सुनने मात्र से दूर होती है जीवन की व्यथा
सुबेहा हैदरगढ़ बाराबंकी शहरी इस्लामपुर गांव में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन पं श्री आदित्य जी महाराज द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्म और वामन अवतार की कथा सुनाई गई। पं श्री आदित्य जी ने अपने प्रवचन में कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार, दुराचार और पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान विष्णु धर्म की स्थापना और अत्याचार को समाप्त करने के लिए अवतार लेते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य अत्यंत दुर्लभ होता है। जब भी ऐसा अवसर मिले, उसका सदुपयोग करना चाहिए।
कथा का श्रवण तभी सार्थक होता है, जब उसके बताए मार्ग पर चलकर परमार्थ के कार्य किए जाएं।कथा के दौरान, पं श्री आदित्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अनेक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को आनंदित किया। इनमें "गोकुल में आनंद भयो जय कन्हैयालाल की" और "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की" जैसे भजन प्रमुख थे। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान कृष्ण और वासुदेव जी की संजीव झांकी ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
श्रोताओं ने भगवान का पूजन कर माखन मिश्री का भोग लगाया। आयोजकों ने भगवान कृष्ण के बालरूप की आरती उतारी और मिठाई, फल, फूल बांटकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर यजमान् जय करन शुक्ल, भवानी प्रसाद तिवारी,बंशीलाल त्रिपाठी , सत्यदेव शुक्ला, ज्ञानदीप तिवारी, शिव दास तिवारी देवनाथ तिवारी, पवन पांडे, अभिजीत सिंह श्याम बिहारी तिवारी,सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments