बाजार शुक्ल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 24 घंटा के अंदर किया हत्या का खुलासा 

बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा हत्या में वांछित व प्रकाश में आए 2 अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक तलवार मृतक का मोबाइल नंबर सहित कुल तीन मोबाइल फोन व दो मोटरसाइकिल बरामद 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शुकुल बाजार अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में तथा थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा की सक्रियता के चलते थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में बाजार शुक्ल जनपद अमेठी में वांछित व प्रकाश में आए दो अभियुक्त सुहेल पुत्र नियाजउद्दीन निवासी पुरे लोहांगी मजरे दक्खिनगांव क्यार थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र 23 वर्ष व अभिषेक पाल पुत्र दान बहादुर पाल निवासी ग्राम मवैया रहमतगढ़ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
 
अभियुक्त सोहेल के कब्जे से एक मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स बिना नंबर प्लेट व अभियुक्त अभिषेक पाल के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस यूपी 36 वी 5268 बरामद हुई मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा ना सके। पूछताछ में अभियुक्त सुहेल ने बताया कि उसकी बहन से शाहिद (मृतक) बातचीत करता था इसी रंजिश के कारण उसने अपने साथी अभिषेक पाल व एक अन्य साथी के साथ मिलकर तलवार से शाहिद को मारा था।
 
तथा तलवार मवैया चौराहा से आगे नाले के किनारे छुपा दिया था अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक तलवार बरामद हुआ। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया बरामदगी व साक्ष्यों के आधार पर उक्त अभियोग में अन्य सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की गई तथा थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें