प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स

हिंदी में प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने वाला विश्व का  पहला डाइविंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइज़ेशन

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट

ब्यूरो प्रयागराज- से दुनिया के प्रमुख डाइविंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइज़ेशन, प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स ने ऐलान किया है कि विश्वभर में मान्यता प्राप्त उसका प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स ओपन वॉटर डाइवर कोर्स अब हिंदी ई-लर्निंग में भी उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समुद्र की दुनिया को जानने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए भाषा अब बाधा न बने।

भारत की लंबी समुद्री तटरेखा और एडवेंचर टूरिज्म में बढ़ती दिलचस्पी के चलते स्कूबा डाइविंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है।अंडमान द्वीप, लक्षद्वीप, गोवा और पुडुचेरी जैसे स्थानों पर समुद्र के भीतर का अनुभव लेने वाले घरेलू पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले कई लोगों के लिए अंग्रेज़ी में दी गई तकनीकी जानकारी और सुरक्षा नियम समझना मुश्किल होता था, लेकिन अब हिंदी में सामग्री उपलब्ध होने से यह चुनौती काफी हद तक कम हो जाएगी।

अब जब प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स ओपन वॉटर कोर्स की पढ़ाई हिंदी में भी उपलब्ध है, तो सीखने वाले लोग सुरक्षा नियम, उपकरणों का इस्तेमाल, डाइव प्लानिंग, पानी के भीतर संकेतों से संवाद और जरूरी स्किल्स जैसी अहम् बातें अपनी पसंदीदा भाषा में समझ सकते हैं। छात्र अपनी थ्योरी ई-लर्निंग के जरिए अपनी सुविधा के अनुसार पूरी कर सकते हैं। इसके बाद वे देशभर के अधिकृत डाइव सेंटर्स पर प्रमाणित प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स इंस्ट्रक्टर्स के साथ पूल (कन्फाइंड वॉटर) और ओपन वॉटर ट्रेनिंग कर सकते हैं।

प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स के रीजनल मैनेजर- इंडिया, विनोद बोंडी ने कहा, "स्कूबा डाइविंग सभी के लिए है और सीखने या नई दुनिया को खोजने में भाषा कभी-भी रुकावट नहीं बननी चाहिए। हिंदी में प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स ओपन वॉटर कोर्स उपलब्ध कराकर हम डाइव शिक्षा को और ज्यादा समावेशी और आसान बना रहे हैं। इससे अधिक भारतीय आत्मविश्वास के साथ समुद्र की दुनिया में अपना पहला कदम रख सकेंगे।"

यह उपलब्धि समावेशिता, सतत पर्यटन और समुद्री संरक्षण के प्रति प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स की व्यापक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। भाषा की बाधाएँ हटाकर प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स नई पीढ़ी के डाइवर्स को प्रेरित कर रहा है और भारत की बढ़ती ओशन कम्युनिटी को और मजबूत बना रहा है। प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स विश्व का सबसे बड़ा डाइविंग संगठन है। 

प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स® विश्व का सबसे बड़ा डाइविंग संगठन है। इसके पास वैश्विक स्तर पर 6,600 से अधिक डाइव सेंटर और रिसॉर्ट्स, 1,28,000 प्रोफेशनल सदस्य और अब तक 3 करोड़ से ज्यादा प्रमाणित डाइवर्स का वैश्विक नेटवर्क है। प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स का उद्देश्य लोगों को समुद्र के भीतर की दुनिया से जोड़ना है, ताकि वे इसे समझ सकें और इसके संरक्षण के लिए कदम उठा सकें। 60 से अधिक वर्षों से प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स 'वे द वर्ल्ड लर्न्स टू डाइव®' के रूप में जाना जाता है।

इसने उच्च गुणवत्ता वाली डाइव ट्रेनिंग, पानी के भीतर सुरक्षा और संरक्षण पहलों के मानक तय किए हैं, साथ ही डाइविंग को एक जुनून भरी जीवनशैली के रूप में विकसित किया है। डाइवर्स द्वारा डाइवर्स के लिए बनाए गए इस संगठन का उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। अपनी वैश्विक संस्था प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स अवेयर के माध्यम से यह महासागरों के संरक्षण के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में काम करता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें